शराब पीकर वाहन चलाते दो को पकड़ा
पिथौरागढ़
शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अब स्वयं सीओ ऑप्स परवेज अली ने कमान संभाली है। गुरुवार को सीओ अली के नेतृत्व में पुलिस ने सघन तौर पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक को रोका। जांच के दौरान एंचोली सूनीपांगर निवासी ललित बिष्ट शराब के नशे में मिला। पुलिस ने वाहन सीज किया है। इधर थल में भी पुलिस ने वाहन चालक मुकेश जोशी को शराब के नशे में वाहन संचालित करते हुए पकड़ा।
