मेयर से कूड़े से भरी नालियों की शीघ्र सफाई की मांग
देहरादून
भाजपा नेता व केशर जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एनके गुसाईं ने देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा से रायपुर व डोईवाला विधानसभा के अन्तर्गत मोहकमपुर, माजरी माफी, नवादा, बद्रीपुर, हरिपुर आदि क्षेत्रों की काफी समय से गंदी पड़ी व कूड़े से भरी नालियों की शीघ्र सफाई की मांग की है। गुसांईं ने कहा कि नालियों में काफी समय से गंगा पानी सड़ने से सड़क व गलियों में बदबू आ रही है जिससे लोगों का चलना दूभर हो रहा है। इसके साथ ही नालियों में गंदगी जमा होने व पानी रूकने की वजह से मच्छरों के पनपने की भी पूरी संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गंदी नालियों के आसपास आये दिन लोगों के बीमार होने की सूचनाएं भी आमजनता से मिलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर नालियों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर प्रारंभ नहीं किया गया तो एक शिष्टमंडल नगर निगम के महापौर को ज्ञापन देकर पुरजोर तरीके से अपनी मांग उनके सम्मुख रखेगा।
