सोमेश्वर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी ने घोषित किए प्रत्याशी
अल्मोड़ा
हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह कैड़ा, उपाध्यक्ष गौरव सिंह भंडारी, छात्रा उपाध्यक्ष तनुजा पांडे, महा सचिव वीरेंद्र कुमार कुमार, सह सचिव योगेश सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष नीरज राणा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए चंदन सिंह मेहरा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह जानकारी एबीवीपी प्रदेश सचिव काजल थापा ने दी है। बताते चलें कि आगामी 24 दिसंबर को महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव होने हैं।
