शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा
यातायात नियमों को लेकर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान द्वाराहाट पुलिस ने एक वाहन बोलेरो टैक्सी को रोककर चैक किया। जिसे चालक संदीप बिष्ट निवासी ग्राम पूजाखेत, द्वाराहाट शराब के नशे में चलाता हुआ पाया गया और चालक के पास वाहन के वैध कागजात नही पाये गये। जिस पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर, वाहन को सीज किया गया।
