आवारा मवेशियों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से भड़की भाकियू,  कार्रवाई की मांग की

रुद्रपुर।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने आवारा मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने पर नाराजगी जताई है। इसको लेकर किसानों ने तहसील में नारेबाजी कर हंगामा काटा। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। किसान नेता प्रकाश तिवारी व यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान किसानों ने कहा कि आवारा मवेशियों ने किसानों का जीना दूभर कर दिया। आवारा मवेशी जहां फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं इनसे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सीएम धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रविंद्र बिष्ट को सौंपा। जिसमे कहा कि सीमांत में आवारा पशुओं की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शासन-प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा हुआ है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है, उन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां गुरप्रीत सिंह, रंगीलाल, बलजिंदर सिंह, आजाद सिंह, मनमोहन सिंह, रजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, बलविंदर सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *