सगाई में नहीं ले गए तो फांसी लगाई

रुड़की

लंढौरा में 14 वर्षीय किशोर ने बंद कमरे में फांसी लगा ली। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। लंढौरा निवासी एक युवक की सगाई रस्म अदायगी हो रही थी। युवक के परिजन दुल्हन को अंगूठी पहनाने के लिए दुल्हन के घर गए थे। बताया गया है कि दूल्हे का 14 वर्षीय भाई सगाई रस्म में जाने की जिद कर रहा था। किसी कारण परिजन उसे साथ नहीं ले गए। बताया गया है कि इसी से नाराज होकर किशोर ने बंद कमरे में फांसी लगा ली। जिससे किशोर की मौत हो गई। किशोर की अचानक मौत होने से खुशी का माहौल गम में बदल गया। घटना को लेकर परिजन गहरे सदमे में है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना शव को सपुर्द ए खाक कर दिया है। दारोगा ललिता खंडेलवाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो छानबीन की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *