अघोषित बिजली कटौती से लोगों ने झेली परेशानी

रुडकी

कस्बे में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। ऊर्जा निगम की ओर से लगातार बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। अघोषित बिजली कटौती से लोगों पेयजल से लेकर अन्य समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी से समस्या के समाधान की मांग की है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक रविवार को नगर क्षेत्र में सुबह सात बजे से बिजली बंद कर दी गई। जिसके बाद दोपहर के समय कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। लेकिन फिर लगातार बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। क्षेत्रीय उपखंड अधिकारी अक्षय कपिल से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।
नगर में बिजली कटौती बड़े पैमाने पर की जा रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय लगभग पांच घंटे की कटौती एक साथ हो रही है। इससे स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से लघु उद्योगों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष चौधरी सुक्ररम पाल सिंह ने बताया कि कस्बे में अघोषित बिजली कटौती से हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से व्यवस्था सुधारे जाने की मांग की है। शमीम अहमद, जावेद अंसारी, मोहम्मद तकी, मोहम्मद अरशद, राजेश, पवन कुमार, नूर मोहम्मद, अल्ताफ हुसैन, जमील अहमद, गुलफाम आदि ने क्षेत्रीय विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी से मांग कर बिजली कटौती को तत्काल बंद कराया जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *