कांग्रेस ने दिया भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा
देहरादून। कांग्रेस के स्थापना दिवस कांग्रेसियों ने धर्मपुर विधानाभा में टू व्हीलर रैली निकाली। पथरी बाग में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा दिया।
मंगलवार को रैली लाल पुल, ब्रह्मपुरी, बामन वाला, मेहूवाला चंद्रबनी होते हुए क्लेमनटाउन कारगी होते हुए पथरी बाग में समापन हुआ। इस मौके पर कांग्रेस नेता पूरण सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अंग्रेजों को देश से खदेड़ा और आजादी के बाद राष्ट्र के चहुमुखी विकास में अपना योगदान दिया। कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जन त्रस्त है। रैली में राजीव जैन, याकूब सिद्धकी, दर्शन लाल, नितिन रावत, एसबी थापा, रजनी रावत, फैजल, योगेश खंडूजा, मंजीत कौर सिब्बल, रंजना पाल, खुर्शीद, अमनदीप, मयूर गुसाईं, साजिद, साहिल चौधरी, कैलाश ठाकुर आदि शामिल रहे।
कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास: जोशी
देहरादून। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नेहरू कालोनी में कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजबपुर के अध्यक्ष विजय गुप्ता, संजय शर्मा, वार्ड अध्यक्ष संजय उनियाल, महेंद्र सिंह, पुष्पा रतूड़ी, राकेश रतूड़ी, राकेश कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
