महिलाओं व नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर लापरवाही ना बरतें
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस के सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान महिलाओं व नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में जरा भी लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। शनिवार को हल्द्वानी मीटिंग हॉल में एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने क्राइम मीटिंग के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को भली भांति सुना तथा निराकरण किया। नशे व महिलाओं व नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लागने के लिए प्रभावि कदम उठाने को कहा। कार्यक्रम में एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई प्रभात आगरी,आसिफ खान, कांस्टेबल चंदन मर्तोलिया, दिनेश नगरकोटी, प्रकाश पांडे को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, संयुक्त निदेशक विधि हीरा सिंह राणा समेत सीओ व एसओ मौजूद रहे।
