जोशीमठ में भू धंसाव से हालात हुए खतरनाकः विक्रम सिंह नेगी
टिहरी/देहरादून
प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि जोशीमठ में भू धंसाव से हालात खतरनाक हो गए हैं। उन्होंने जोशीमठ में भू धंसाव की वजह से शहर पर मंडरा रहे खतरे पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में घरों पर दरारें पड़ गई है पूरा शहर खतरे की जद में आ गया है ऐसे में शहर वासियों के राहत विस्थापन की कार्यवाही शीघ्र की जानी चाहिए जिससे जानमाल की हानि न हो। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र अति संवेदनशील है जिसे आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर सहायता दे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को एक अनुभवी लोगों जिसमें पर्यावरण भू गर्भीय वैज्ञानिकों की टीम बनानी चाहिए और इसकी तह में जाना चाहिए और भू धसाव के कारणों का बारीकी से निरीक्षण कर विस्थापन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सर्वदलीय विधायकों की एक कमेटी का गठन कर जोशीमठ भेजा जाए, जो जोशीमठ जाकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को अवगत कराए जिससे समस्या का समाधान हो सके।
