आग की ज्यादातर घटनाओं में बड़ी वजह मानवीय भूल

रुड़की

दमकल विभाग की लक्सर यूनिट ने स्थानीय टायर कंपनी में शिविर लगाकर आग लगने के कारण और इससे होने वाले नुकसान की जानकारी देकर सतर्कता बरतने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों को आग लगने पर बचाव करने का प्रशिक्षण भी दिया। इस समय दमकल विभाग अग्निशमन सेवा सप्ताह मना रहा है। इसके तहत विभाग की लक्सर यूनिट ने सोमवार को स्थानीय टायर कंपनी में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। टीम प्रभारी एसआई महताब अली ने शिविर की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि देश में हर साल जान और माल का सबसे ज्यादा नुकसान आग लगने से हो रहा है। इसमें सोचने की बात यह है कि आग लगने की ज्यादातर घटनाएं मानवीय भूल के कारण हो रही हैं। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों में आग से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *