बैटरी चोरी करते एक गिरफ्तार
रुड़की
मक्खनपुर में ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े ट्रक से बैटरी चोरी करते हुए एक युवक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मक्खनपुर गांव स्थित न्यू भारत ट्रांसपोर्ट के बाहर एक ट्रक खड़ा था। बीते रविवार रात एक युवक ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े ट्रक से बैटरी चोरी कर रहा था। तभी आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तनवीर निवासी सिकरोड़ा की तहरीर पर मुशाहिद निवासी बढ़ेडी बुजुर्ग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
