प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरल करने की मांग
रुड़की
नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्या को दूर करने की मांग पार्षद ने की है। नगर आयुक्त को भेजे पत्र में पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया लंबी है। इसके लिए की जाने वाली जांच में लम्बी समय अवधि लगती है। विभागीय स्तर पर सुपरवाइजर की ओर से जांच, इंस्पेक्टर की ओर से आख्या, आवेदनकर्ता के नजदीकी लोगों के बयान आदि की प्रक्रिया होती है। ऐसे में, प्रक्रिया को सरल करने की मांग की गई है।
