13 जनवरी को कार्यालय कोषागार मेरठ में होगी निष्प्रयोज्य वाहन की नीलामी

मेरठ

9 जनवरी (आरएनएस)।अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन मेरठ मंडल मेरठ ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये बताया कि  अपर निदेशक कोषागार मेरठ मंडल मेरठ के शासकीय वाहन महिन्द्रा बोलेरो जीप पंजीकरण संख्या यूपी-17 जी 0090 निष्प्रयोज्य वाहन ‘‘वाहन स्थिति में है जहां पर है’’ की नीलामी दिनांक 13 जनवरी 2023 (शुक्रवार) को पूर्वान्ह 12.00 बजे कार्यालय कोषागार मेरठ में की जायेगी। नीलामी के संबंध में शर्तें कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन मेरठ मंडल मेरठ के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *