हिमवत्स विज्ञान मॉडल मेले का समापन हुआ
चम्पावत। यूकॉस्ट उत्तराखंड के तत्वाधान में हिमवत्स संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अनुभव पर आधारित विज्ञान मॉडल मेले का समापन हुआ। बुधवार को राउमावि खोखिया में आयेाजित तीन दिनी विज्ञान मेले के समापन समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य शंकर दत्त जोशी ने किया। इस दौरान कक्षा छह से आठ तक के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 30 विज्ञान मॉडलों की जानकारी दी गई। इस दौरान चुंबकीय ट्रेन, चुंबकीय बल रेखा, कीलों का संतुलन, प्रकाश का परार्वतन, अपवर्तन आदि मॉडल की जानकारी दी गई। दूसरे दिन की कार्यशाला में 15 मॉडलों को तैयार किया गया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह राणा, महेश बगौली, वर्षा गहतोड़ी, गोविंद सिंह महर रहे।
