ध्यान शिविर लगाया

हल्द्वानी। हर घर ध्यान योजना के तहत पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पुलिस कर्मियों व परिजनों के लिए ध्यान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को मानसिक मजबूत करना था। शनिवार को एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशन में आयोजित शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक भूषण तिवारी ने जवानों को ध्यान के लाभ बताए। कहा पुलिस कर्मियों की व्यस्ततम दिनचर्या के लिए ध्यान बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *