सट्टा पर्ची और नगदी के साथ एक दबोचा
हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने सट्टा पर्ची और नगदी के साथ एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोपाल मंदिर के पास एक व्यक्ति सट्टे की खाई बाड़ी में जुटा हुआ है। टीम ने आरोपी रईस उर्फ मुन्ना निवासी नई बस्ती ठोकर को सट्टा पर्ची और नगदी के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
