आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए होंगे ट्रायल
पौड़ी। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिले में 12 से 16 साल तक के बालक और बालिकाओं के जिला और राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, वालीबॉल, क्रिकेट के लिए कंडोलिया मैदान में 27 व 28 अप्रैल और राज्य स्तर पर 3 व 4 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में ट्रायल होंगे।
