14 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश

पुलिस ने ढालवाला में चेकिंग के दौरान एक कार से 14 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया। साथ ही कार को सीज करने की कार्रवाई की है। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मंगलवार तड़के एसओजी और पुलिस ने ढालवाला बैरियर पर एक कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार के भीतर से शराब की पेटियां मिलीं। आरोपी की पहचान प्रदीप रावत पुत्र बलवीर सिंह रावत निवासी ग्राम सिलोगी, चंबा, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह शराब देहरादून से तपोवन में सप्लाई की जानी थी। टीम में एसओजी प्रभारी लखपतत बुटोला, उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर, कांस्टेबल रामपाल तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *