तड़ागताल में बहुउद्देशीय झील निर्माण ड्रीम प्रोजेक्ट: त्रिवेंद्र रावत

अल्मोड़ा। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तड़ागताल में बहुउद्श्यीय झील का निर्माण को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है l कहा है कि चौखुटिया क्षेत्र की जनता का ही नहीं बल्कि उनका भी सपना है, कि तड़ागताल में जल्द से जल्द झील का निर्माण होगा। इसके निर्माण के लिए वे हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में झील की डीपीआर के लिए 1.40 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। उन्होंने झील का बारिकी से निरीक्षण भी किया। उन्होंने बाद मे नव निर्मित भटकोट पुल को भी देखा। इससे पहले तड़ागताल के ढनांण में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता व भ्रष्टाचार मुक्त विकास होना चाहिए। जिस जनप्रतिनिधि को जो दायित्व मिलता है उसका निर्वहन ईमानदारी से होना चाहिए। अपना कार्य ईमानदारी व समर्पण से न करना भी बेईमानी है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण व संवर्धन पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि जल में निरंतर कमी होती रहीं तो आने वाला भविष्य संकटमय हो सकता है। कहा कि तड़ागताल में बहुउद्श्यीय झील बनाने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य पर्यटन, नौकायन व रोजगार के साधन बढ़ाने के साथ ही जल संरक्षण करना है। यहां पूर्व विधायक महेश नेगी व भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने भी संबोधित किया, संचालन दिगंबर नेगी ने किया। वहीं मंडल अध्यक्ष नारायण रौतेला, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, उमराव सिंह, दीपक नेगी, उत्तम सिंह, गणेश नायक, धनसिंह, हेम कांडपाल, पूरन संगेला, जगदीश बुधानी रहे। इससे पहले तड़ागताल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों प्रधान दीपा देवी मदन सिंह, धनसिंह,नरेंद्र सिंह,पप्पू भाई, मोहन सिंह व रणजीत सिंह सहित कई ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *