अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग : आर्यन क्रिकेट अकादमी ने देव संस्कृति क्रिकेट अकादमी क हराया
देहरादून। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान मे अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में आर्यन क्रिकेट अकादमी ने अपना मैच जीता। जबकि ए थ्री स्पोर्ट्स क्लब और मैक्स क्रिकेट अकादमी का मैच वर्षा से बाधित होने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक प्रदान किए गए। पहला लीग मैच देव संस्कृति क्रिकेट अकादमी और आर्यन क्रिकेट अकादमी के बीच देव संस्कृति क्रिकेट ग्रांउड में खेला गया। देव संस्कृति ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए देव संस्कृति अकादमी ने 36.3 ओवरों में 163 रन बनाए। जिसमें उत्कर्ष, अभय नयाल ने 34-34 रन और सिद्धार्थ, नमन ने 17-17 रनों का योगदान दिया। आर्यन अकादमी की ओर से ऋतिक ने 5 और अभ्युदय अमोली ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन क्रिकेट अकादमी ने 28.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की। सार्थक सिंह, अंकित यादव व सिद्धार्थ कांडपाल ने 40-40 रन का योगदान दिया। देव संस्कृति की ओर से गेंदबाजी में नमन और दिवस ने 2-2 विकेट प्राप्त लिए। दूसरा लीग मैच ए 3 स्पोर्ट्स क्लब और मैक्स क्रिकेट अकादमी के मध्य जीएसआर ग्राउंड में खेला गया। ए 3 स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ए 3 क्लब ने निर्धारित 27 ओवरों मे 7 विकेट खोकर 137 रन बनाएं। जिसमें शिवम् गौड़ ने 40 रन रन का योगदान दिया। मैक्स क्रिकेट अकादमी की ओर से जसकरण ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैक्स अकादमी 0.4 ओवर मे 1 रन बना के खेल रही थी कि बारिश शुरू हो गई। मैच दुबारा शुरू नहीं हो सका। इस पर दोनों टीमों को 1-1 अंक प्रदान किए गए।
