भाजपा महिला मोर्चा ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया संपर्क

काशीपुर। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की आशा नौटियाल के निर्देश पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी परिवार मिलन कार्यक्रम 1 से 4 जून तक जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर के अलावा सभी मंडलों और बूथों पर संपन्न हुआ। मोर्चा की कार्यकर्त्रियों और पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों और उनके माता-पिता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए गए पोषण अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में महामंत्री चंद्रिका फोगाट, कल्पना राणा, रेखा सक्सेना, उषा शर्मा, पुष्पा रौतेला, प्रेमा जोशी, उर्मिला पाठक, बबली आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *