हरिद्वार का जैन समाज निकालेगा शांति मार्च

हरिद्वार। कर्नाटक में जैन संत की हत्या से आहत हरिद्वार का जैन समाज 20 जुलाई को कोर्ट चौराहे रोशनाबाद में शांति मार्च निकालेगा। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित करेगा। जैन समाज के सतीश जैन ने बताया कि इसी माह पांच जुलाई को कर्नाटक राज्य के बेलगाम जिले में जैन संत आचार्य कामकुमार नंदी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। जैन संत केवल अपनी साधना में ही लीन रहते हैं। उनके साथ ऐसा जघन्य कांड होना जैन समाज के लिए अत्यंत दुख व चिंता का विषय है। ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज हरिद्वार केंद्र व कर्नाटक की सरकार से दोषियों को शीघ्र अति शीघ्र दंडित करने का आग्रह करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *