गंगा में छलांग लगाने वाली मेरठ की महिला का शव बरामद


हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र के हाथी पुल से गंगा में छलांग लगाने वाली मेरठ की महिला का शव गुरुवार को पथरी पॉवर हाऊस के पास से पुलिस ने बरामद किया है। गैस प्लांट चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया कि बुधवार को हाथी पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी थी। महिला की पहचान सुनीता शर्मा पत्नी सुरेश निवासी कृष्णाविहार मेरठ यूपी के रूप में हुई थी। सामने आया था कि परिजन से विवाद होने पर महिला बिना बताए यहां चली आई थी। चौकी प्रभारी के अनुसर बुधवार शाम को महिला को हाथी पुल पर देखा गया था। जिसके बाद महिला ने गंगा में छलांग लगा दी थी। महिला की तलाश तब से की जा रही थी। गुरुवार को पथरी पॉवर हाऊस से महिला का शव बरामद कर लिया गया। जिसकी पहचान परिजनों ने सुनीता के रूप में की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *