राजकीय इंटर कॉलेज भतरौजखान में चलाया जागरुकता अभियान

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्कूलों/कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी द्वारा थाने की पुलिस टीम के साथ राजकीय इंटर कॉलेज भतरौजखान में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ड्रग्स, ट्रेफिक, साईबर क्राईम, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा, ईव टीजिंग, उत्तराखण्ड पुलिस एप, आँपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नंबर 112, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090, सीएम हेल्पलाईन नंबर- 1905 व भ्रष्टाचार शिकायत नंबर 1064 की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *