अंबेडकर पार्क में पंचायत भवन बनाने का विरोध
रुड़की
नगला चीना के रहने वाले राजीव कुमार और आशु ने जेएम को ज्ञापन देकर अपने गांव में अंबेडकर पार्क में बनाए जा रहे ग्राम पंचायत भवन का निर्माण नहीं कराने की अपील की है। ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। आरोप है कि इस पार्क में अनाधिकृत रूप से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अगर पार्क में भवन बनाया जाता है तो उसे पार्क का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
