स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने का युवाओं ने लिया संकल्प
पिथौरागढ़। जिले में युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जिला संयोजक अशोक उप्रेती ने कहा कि आज के युवाओं के लिए विवेकानंद के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। आज का नौजवान काफी सजग है, उसकी चेतना का स्तर काफी व्यापक है। छात्रा पल्लवी व नेहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संवाद के द्वारा देश ही नहीं विश्व में नई चेतना पैदा की थी। इस दौरान विभाग प्रमुख नीरज पाठक, जिला सह संयोजक इंदर बथ्याल, दीपक गिरी, नगर मंत्री पीयूष उप्रेती, तिलक, शिवम, हर्षित, कुणाल, कपिल मौजूद रहे।
