राहुल-तेजस्वी की जोड़ी पर बरसे सम्राट चौधरी

राहुल गांधी इन दिनों भारत छोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। भारत छोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार में बिहार में थी। बिहार में राहुल गांधी को तेजस्वी यादव का साथ मिला। बिहार के कैमूर और सासाराम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव साथ रहे। तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के लिए उनकी गाड़ी तक ड्राइव किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र के मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जबरदस्ती तरीके से प्रहार किया है।

सम्राट चौधरी ने दोनों नेताओं को लुटेरा तक बता दिया है। उन्होंने अपना हमला करते हुए कहा कि कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। एक देश को लूटने वाले राहुल गांधी और दूसरे बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव एक साथ दिखे। इसके साथ ही उनसे भाजपा को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है, भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ेगा। कांग्रेस सांसद राहुल ने रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना अंतर्गत जमुहार में रात्रि विश्राम के बाद तेजस्वी के साथ एक लाल खुली जीप में सवार होकर यात्रा कीशुरुआत की। तेजस्वी जीप चला रहे थे वहीं कांग्रेस नेता राहुल बगल की सीट में बैठे थे। जीप में पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं। दोनों युवा नेताओं ने सड़क पर एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यदि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) सत्ता में आता है तो उनकी पार्टी देश में किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों को स्वीकार करेगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर यादव ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री के पास समय नहीं है। वह प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन हमारे किसान भाइयों से नहीं मिलेंगे।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ये लोग नफरत की राजनीति करते हैं और झूठ का प्रचार करते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *