गोकशी में पांच गिरफ्तार

रुड़की

गोकशी में पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस, पांच मवेशी, कटान उपकरण और दोपहिया बरामद किए हैँ। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम को खाताखेड़ी के एक घर पर गोकशी की सूचना मिली थी। थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने कुर्बान, सनव्वर, तसव्वर अहमद और लुकमान अहमद निवासी गांव खाता खेड़ी और साजिद उर्फ टोला निवासी गांव लाठरदेवा शेख को मौके पर पकड़ लिया। मौके से छह कुंतल मांस और कटान उपकरण बरामद किए। जबकि छह दोपहिया और छह मवेशी बरामद भी किए। फुरकान पुत्र खलील निवासी गांव खाता खेड़ी फरार है। टीम में उप निरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल सुनील सैनी, प्रवीण सैनी, महिला कांस्टेबल लखमीरी, उप निरीक्षक नवीन कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रदीप और देवेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *