खनन माफिया और नेताओं के गठजोड़ से खनन को मुक्त करेंगे: गुरुमेल
विकासनगर।
निर्दलीय प्रत्याशी गुरुमेल सिंह राठौर ने कहा कि यमुना सहित विभिन्न नदियों में खनन माफिया का खेल समाप्त किया जायेगा। कहा कि खनन माफिया और बिचौलियों का खेल समाप्त कर आम आदमी के लिए खनन खोला जायेगा। इससे लोगों को घर मकान बनाने के लिए सस्ती खनन सामग्री मिल सके।
निर्दलीय प्रत्याशी गुरुमेल सिंह ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के लांघा, तौली, भूड, प्रतीतपुर, हरबर्टपुर, भीमावाला, हरबर्टपुर और लखनवाला में जनसंपर्क अभियान व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों और खनन माफिया की मिलीभगत से खनन सामग्री पर कुछ लोगों का नदियों पर कब्जा किया है। जिसके चलते वे खनन सामग्री को मनमाने रेट पर बेचते हैं। लेकिन जब खनन की चाबी आम आदमी के हाथ में होगी तो लोगों को सस्ता खनन मिल सकेगा। कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में है। कहा कि आज युवा शिक्षित प्रशिक्षित होने के बावजूद रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
