रुड़की में व्यापारियों ने दो संगठन बनाए 

रुड़की

रुड़की में व्यापारी राजनीति फिर तेज हो गयी है। एक संगठन की ओर से सिविल लाइंस व्यापार मंडल गठन करने के बाद दूसरे संगठन ने सिविल लाइंस के शिव कांप्लेक्स व्यापार समिति का गठन किया है। रुड़की में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधमंडल और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नाम से व्यापारी संगठन हैं। दोनों ही संगठनों के अपने-अपने पदाधिकारी हैं। गुरुवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सिविल लाइंस व्यापार मंडल का गठन कर विशाल वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक शिव कांप्लेक्स सिविल लाइंस में हुई। जिसमें प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश संग़ठन मंत्री प्रवीण मेहंदीरत्ता, नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप, महामंत्री कमल चावला, कोषाध्यक्ष मोहित सोनी मौजूद रहे। शिव कांप्लेक्स व्यापार समिति की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से सतेंदर लोधी को अध्यक्ष, बीके कुश को महामंत्री, सहसचिव संजय कक्कड़, उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल व कार्यकारणी सदस्य आदित्य गर्ग, अनुज अग्रवाल, मनोज को मनोनीत किया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने नई कार्यकारणी से कहा कि वह अधिक से अधिक व्यापारियों को अपने संगठन से जोड़े। उन्होंने कहा कि यही व्यापार मंडल राष्ट्रीय स्तर का व्यापार मंडल है जो कि व्यापारियों के सुख दुख में उसके साथ खड़ा रहता है। महामंत्री कमल चावला ने कहा कि जल्द ही नगर में सभी जगह व्यापार समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक व्यापारी इस व्यापार मंडल से जुड़े। प्रदेश संग़ठन मंत्री प्रवीण मेहंदीरत्ता ने कार्यकारणी को बधाई देते हुए कहा वह व्यापारी हित में कार्य करते हुए व्यपार मंडल को मजबूत करें। इस अवसर पर आकाश जैन ,कंवलजीत मनचंदा ,सुशील गर्ग ,संजीव कक्कड़ ,सुमित आदि मौजूद रहे।
बत्रा-राणा अलग-अलग संगठनों के संरक्षक
शहर की सियासत का असर व्यापार मंडलों पर भी है। विधायक प्रदीप बत्रा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक हैं। इस व्यापार मंडल में उनके कई करीबी पदाधिकारी हैं। दूसरे संगठन प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की रुड़की इकाई के संरक्षक पूर्व मेयर यशपाल राणा हैं। रुड़की इकाई के कई पदाधिकारी उनके करीबी हैं। रुड़की की राजनीति में बत्रा और यशपाल राणा लंबे समय से एक दूसरे के सामने हैं। व्यापार मंडल भी आपस में बंटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *