तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए लोग, 5 की मोत, दो घायल
मंगलदोई ,
असम के दर्रांग जिले के सिपाझार में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर चारियाली कॉलेज के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक लोगों को कुचलने के बाद ट्रक सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर किया गया है।
