चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मोदी को लेकर ऐसा क्या लिख दिया, सुनकर पूरी दुनिया हो जाएगी हैरान
चीन के एक प्रमुख सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत नैरेटिव को आकार देने में भारत के रणनीतिक आत्मविश्वास और सक्रिय दृष्टिकोण की प्रशंसा की है। फुदान विश्वविद्यालय में दक्षिण एशियाई अध्ययन केंद्र के निदेशक झांग जियाडोंग ने 2 जनवरी को सरकारी समाचार पत्र में प्रकाशित अपने आलेख में पिछले चार वर्षों में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसने भारत की आर्थिक वृद्धि, शहरी प्रशासन में सुधार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, विशेष रूप से चीन के साथ दृष्टिकोण में बदलाव को भी स्वीकार किया।
