येल ब्राउन पीवेट चुनी गईं फ्रांस की पहली महिला स्पीकर

पेरिस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन की येल ब्राउन-पीवेट फ्रांसीसी संसद के निचले सदनकी पहली महिला स्पीकर चुनी गईं।
ब्राउन-पीवेट को स्पीकर के रूप में चुने जाने का मतदान तब हुआ, जब मैक्रों की पार्टी के बहुमत खोने के बाद नवगठित संसद ने अपना पहला सत्र आयोजित किया।
श्री मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन एनसेम्बल (टुगेदर) के पास अभी भी फ्रांस की संसद के सबसे शक्तिशाली सदन नेशनल असेंबली में सबसे अधिक सीटें हैं, लेकिन अब सहजता से कानून पारित करने के लिए इनके पास बहुमत नहीं है।
पूर्व समाजवादी ब्राउन-पिवेट साल 2016 में मैक्रों की पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्हें गुप्त मतदान प्रणाली से चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *