मोबाइल से बात कर रही युवती करंट से झुलसी
रीवा
हनुमना कस्बे में मोबाइल से बात करते हुए एक युवती 11 हजार केवी लाइन की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की शिकार रूपा जायसवाल पिता रमेश जायसवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की शिकार हुई 19 वर्षीय रूपा घर की छत पर मोबाइल से बात कर रही थी। इसी बीच उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह बेहोश हो गई। छत के पास से ही बिजली का करंट दौड़ता हाई टेंशन तार निकला हुआ है और मोबाइल की वेब से करंट की जद में युवती आ गई।
