जोखिम से भरा खेल साबित हो रहा बच्चों का स्कूल जाना
डिंडौरी
जिले के बजाग जनपद पंचायत ग्राम पंचायत सड़वा छापर के लोगों को इन दिनों आवागमन में दिक्कत हो रही है। यहां चुरकी टोला के केाटलाही नाला पर बना अस्थाई पुल बह गया है। ऐसे में लोगों को नाले के बहाव को पैदल पार कर जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी की तेज धारा पैदल पार करनी पड़ती है। यहां ठेकेदार को पुल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ठेकेदार ने आधा काम करने के बाद निर्माण बंद कर दिया है।
