तिरंगा रैली में शामिल हुए विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र
देहरादून,
राजधानी के गांधी पार्क में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। देहरादून के कई महाविद्यालय के छात्रों ने इस रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रैली में डीबीएस महाविद्यालय के लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। यह रैली गांधी पार्क से प्रारंभ होते हुए घंटाघर, सर्वे चौक तक निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो में अपने देश के प्रति देशभक्ति कि भावना को बढ़ावा देना था। रैली में छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए, संस्कृति और सभ्यता का भी छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया जिसने नागरिकों में देश के प्रति उत्साह भर दिया। इस अवसर पर रैली में डीबीएस महाविद्यालय की एनएसएस की इकाई 18 केपीओ, डॉ. विद्युत बोस, जिला समन्वयक आरडी रवि, समेत महाविद्यालय समन्वयक आरएस नेगी शामिल रहे।
