भारत के मान और स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा
देहरादून
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भारत के मान और स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन के आह्नान पर गांधी पार्क में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया जिसमें संगठन के सदस्यों के साथ साथ नगर की प्रमुख सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। सैकड़ों तिरंगे हाथ में लिए लोग स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे थे। इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदे मातरम तिरंगे के सम्मान में हम सब हैं मैदान में सरीखे नारों और देशभक्ति के गीतों के साथ पूरे गांधी पार्क के चारों तरफ तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बीना जैन मुख्य रूप से उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश आजादी के 75 वी वर्षगांठ मना रहा है जिसमें सभी देशवासी हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घरों पर झंडे फहराएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में संगठन के सभी पदाधिकारी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और जगह-जगह झंडा लगाएंगे और आजादी के इस महोत्सव को त्योहार के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर बीना जैन, राजकुमार तिवारी, एसपी सिंह, घनश्याम वर्मा आदि शामिल रहे।
