हनोल में जागड़ा पर्व की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विकासनग

महासू देवता मंदिर हनोल में आगामी 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन मेले को दिव्य और भव्य बनाने में जुट गया है। इन दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर मेला मैदान का समतलीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। हनोल महासू मंदिर में आयोजित होने वाले जागड़ा मेले में करीब बीस हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन श्रद्धालुओं की इसी संभावित संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं बनाने में लगा हुआ है। वीआईपी पांडाल, वीआईपी पार्किंग, भंडारा स्थल समतलीकरण के साथ ही अन्य निर्माण और सुधारीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएस नेगी ने बताया कि भंडारा स्थल पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें पथरीली मिट्टी से भरा जा रहा है। इसके साथ ही त्यूणी-मोरी मोटर मार्ग के बीस किमी हिस्से पर सुधारीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुरातत्व विभाग भी शौचालयों को दुरस्त करने, पानी की नई टंकियां लगाने में जुटा हुआ है। गुरुवार को मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *