भीम आर्मी ने की मृतक छात्र के परिजनों को नौकरी देने की मांग
काशीपुर
राजस्थान के जनपद जलौर में अनुसूचित जाति के छात्र की पिटाई से मौत के बाद विभिन्न संगठनों में रोष है। भीम आर्मी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान सरकार से मृतक छात्र के परिजनों को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जालौर की घटना पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय प्राताप सिंह को दिया। उन्होंने कहा वर्तमान में अनुसूचित समाज पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो लोकतांत्रिक देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए खतरे का सूचक है। साथ ही यह छटनाएं भारत की छवि को अन्य देशों में धूमिल कर रही है। जिसकी भीम आर्मी भारत एकता मिशन और बहुजन समाज के लोग कठोर शब्दों में निंदा करता है। इस दौरान उन्होंने जालौर पीड़ित इंद्र मेघवाल के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घटना की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। यहां भीम आर्मी जिला संयोजक अजय गौतम, रितेश, राजा, जगदीश, अशोक, सुरेंद्र रहे।
