143 लोगों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ
ऋषिकेश। लालतप्पड़ बालकुमारी में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का 143 लोगों ने लाभ उठाया। वक्ताओं ने लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव को जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक मनीष कुमार तथा परम हिमालयन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय एवं एवं रिसर्च सेंटर डोईवाला के प्रधानाचार्य डॉ. विजय राय ने किया। मनीष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर निर्धन वर्ग के लोगों के लिए जरूरी है। डॉ. विजय राय ने कहा कि ऐसे शिविर आयोजित होते रहने चाहिए। मौके पर डॉ. सचिन केसरी, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. पारूल गुप्ता, डॉ. ममता नेगी, डॉ. गरिमा, डॉ. पल्लवी, डॉ. प्रिया डॉक्टर अमित, डॉ.विवेक पांडे, डॉ. मोनिका, डॉ. सौम्या डॉ. मदन मोहन, डॉ. संजीव कुमार, तेजपाल शर्मा, अंजली जनकल्याण एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्षा अंजू भंडारी, शंकर सिंह मेहरारू, पंकज नेगी, गौतम कुमार, दीपक प्रजापति, विक्रम आदि उपस्थित थे।
