11 मेधावी छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन

ऋषिकेश

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ऋषिकेश नगर क्षेत्र के चार स्कूलों की 11 मेधावी कमजोर आर्थिक स्थिति वाली छात्राओं को दो वर्ष के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। संगठन ने कार्यक्रम आयोजित कर इन 11 छात्राओं को सम्मानित किया। बुधवार को व्यापार सभा भवन में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के कार्यक्रम में हाल ही में हुई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 11 कमजोर आर्थिक स्थिति वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में जीजीआईसी ऋषिकेश की दिव्या, वंशिका, बबली, अंजलि कपरुवाण, श्वेता, वैष्णवी कुकरेती, सोनी अड़थ्वाल, एसबीएम इंटर कॉलेज की अंजुम आरा, निकिता, हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की संध्या, पीएसके इंटर कॉलेज की लक्ष्मी सरकार शामिल रहीं। इसके अलावा 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले संगठन के सदस्य विजय कुमार गर्ग, भोला सिंह बिष्ट, डा. केएम शर्मा, डा. आरएस पुरी, विजय गुप्ता, कृष्णा चौहान, मधुरलता गुप्ता और 85 वर्ष पूरे करने वाले विजय प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपकोषाधिकारी ऋषिकेश विमल देव सेमवाल ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संगठन अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि सरकारी स्कूल की इन 11 मेधावी छात्राओं का दो वर्ष तक का पढ़ाई का संपूर्ण खर्च संगठन उठाएगा। मौके पर डा. जीके सिंघल, डा. सागर सिंह, डा. एसपी पाठक, यूएस महर, राजेंद्र शंखधर, विरेंद्र पोखरियाल, भारती पंत, कलावती, विमला शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *