सेंचुरी के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व विधायक नवीन दुमका

लालकुआं

स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले ढाई महीने से आंदोलनरत सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं के श्रमिकों के समर्थन में आज वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक नवीन दुम्का खुलकर समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने आंदोलनकारी श्रमिकों की मांग को न्यायोचित करार देते हुए धरना भी प्रारंभ कर दिया है। इस दौरान आयोजित सभा में पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने दो टूक चेतावनी दी है कि मिल प्रबंधन अपने अड़ियल रवैय्ये से बाज आए और आंदोलन में बैठे श्रमिकों को स्थाई नियुक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन इस प्रकार की गलतफहमी में ना रहे कि वह श्रमिकों की मांग को अनसुना कर देगा। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन ने यदि जल्द ही श्रमिकों की मांग का समाधान नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *