कोरोना की बूस्टर डोज नवंबर माह तक फ्री लगाने की मांग
देहरादून
नेताजी संघर्ष समिति ने उत्तराखण्ड शासन के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें समिति ने कोरोना की बूस्टर डोज नवंबर माह तक फ्री लगाने की मांग की है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने ज्ञापन में कहा गया है कि समिति आपसे जनहित में मांग करती है कि जो कोरोना वायरस की बूस्टर डोज केंद्र सरकार द्वारा निःशुल्क लगाई जारही थी अब उसके शुल्क लिया जा रहा है, जिसके कारण बहुत से लोग डोज नहीं लगवा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबकि कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। इस बात को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार को जनहित में ये फैसला लेकर डोज को और दो माह के लिए निशुल्क करदेना चाहिए, जिससे जनता डोज को लगवा कर बीमारी से बच सके। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, महासचिव आरिफ हुसैन वारसी, प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
