विज्ञान महोत्सव में अव्वल रही छात्राओं का किया सम्मान

श्रीनगर

राइंका कीर्तिनगर में संपन्न हुए ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में राइंका मंजाकोट की छात्राओं तमन्ना, साक्षी और आंचल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मान किया गया। तम्मन्ना द्वारा पर्यावरण संबंधी चिंताओं तथा साक्षी व आंचल द्वारा पर्यावरण अनुकूल सामग्री पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया गया। छात्र- छात्राओं का मार्गदर्शन जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार बडोनी व विज्ञान अध्यापिका बसंती बुटोला ने किया। प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद तिवाड़ी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र रमोला, मनोज उनियाल, मनोज कुमार, संगीता भंडारी, पुष्पा चौहान, किरन घिल्डियाल व रश्मि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *