प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश को आठवीं वेटिंग लिस्ट जारी

देहरादून

डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु आठवीं वेटिंग लिस्ट जारी कर दी गई है। यहां जारी एक बयान में प्राचार्य केआर जैन ने बताया कि और जिसके लिए प्रवेश 15 अक्तूबर को सुबह 10.30 से 11.30 तथा नवी वेटिंग मेरिट के अनुसर 12.00 से 2.00 तक, तथा नवी मेरिट के अनुसार प्रवेश 17 अक्टूबर को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से 18 अक्टूबर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि होगी। इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं अपने मूल प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित समय पर कमेटी के सामने उपस्थित हों, साथ ही प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों जिनका प्रवेश हो चुका है, उनकी कक्षाएं सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई हैं और अतः वह अपनी कक्षाओं में विभाग में समय सारणी देखकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *