भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं सीएम धामी को दिया हरिद्वार पंचायत चुनाव में जीत का श्रेय

देहरादून

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मेयर विनोद चमोली ने हरिद्वार जिले में प्रथम बार भाजपा के पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निर्वाचित होने तथा पंचायत चुनाव में सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व को दिया है। उन्होंने भाजपा महानगर कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा मीडिया के समक्ष रखा। इस अवसर पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए विधायक विनोद चमोली ने कहा कि 2015 के कांग्रेस शासनकाल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती घोटाले में एसटीएफ जांच बैठा कर यूकेएसएसएससी के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी साबित करती है कि दोषी कितना ही बड़ा अधिकारी हो कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति, भाजपा राज में भ्रष्टाचारी छूटेगा नहीं। उन्होंने कहा कि अन्य सफेदपोश नेता भी जल्द एसटीएफ के शिकंजें में होंगे। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि स्नातक भर्ती पेपर लीक मामले में भी रिकॉर्ड 42 गिरफ्तारियां हुई हैं जिनमें 21 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यवाही करने का बड़ा साहस दिखाया है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध एप्प 1064 आरंभ करने, गढ़वाल कुमाऊं की दूरी कम करने हेतु अफजलगढ़ बाईपास के निर्माण, मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का राष्ट्रीय अवार्ड मिलने, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम होने, टनकपुर बागेश्वर एवं डोईवाला से गंगोत्री, यमुनोत्री रेल लाइन हेतु सर्वे पर भारत सरकार द्वारा सहमति मिलने, राज्य में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टॉवर की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि चारधाम सर्किट के अंतर्गत सभी मंदिरों एवं गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे एवं परिवहन सुविधाओं में विस्तार, पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे निर्माण तथा वोकल फॉर लोकल पर आधारित एक जनपद दो उत्पाद योजना, किसानों की लिए तीन लाख रुपए तक बिना ब्याज का ऋण, 80 प्रतिशत सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराने हेतु फार्म मशीनरी बैंक योजना आरंभ करने तथा राज्य सरकार की और अनेक सफल योजनाओं एवं कार्यक्रमों का जिक्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *