वाहन खाई में गिरा, ड्राइवर घायल

देहरादून

देर रात्रि, जिला नियंत्रण कक्ष जनपद नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन खाई मे गिर गया है। इस दौरान टीम सदस्य मौके पर पहंुचे और उस व्यक्ति की जान बचा ली। यहां इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। इस अवसर पर घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा है। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से खाई मे उतरकर व्यक्ति तक पहुँच बनायी। टीम के सदस्यों ने बताया कि यह व्यक्ति नैनीताल से पंगोट मार्ग पर जा रहा था। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद रोप व स्ट्रेचर बोर्ड की सहायता से घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला व एम्बुलेंस की माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम राजेंद्र उम्र 32, निवासी नैनीताल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *