सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन
देहरादून
72वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन कर लिया है। इस अवसर पर टीम की कमान ओएनजीसी के उदय भान सिंह रावत को सौंपी गई है। यहां उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनदीप ग्रेवाल ने बताया कि उदयपुर राजस्थान में 27 नवम्बर से चार दिसम्बर तक सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन होना है। उन्होंने कहा कि ईस्ट जोन नेशनल चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद उत्तराखंड की टीम ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इस अवसर पर उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनदीप ग्रेवाल ने बताया कि परेड ग्राउंड व ओएनजीसी में 21 दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प के बाद टीम चयनित की गई है। टीम को एसोसिएशन की तरफ से किट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि टीम के हेड कोच दिनेश कुमार, असिस्टेंट कोच विशेष भृगुवंशी होंगें, जबकि राजकुमार दुबे को मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि टीम में अर्जुन सिंह, विनय डबास, अभिषेक राज, रियाजुद्दीन, उदय भान सिंह रावत (ओएनजीसी), अमनदीप सिंह, सोनू, मनोज (बीईजी रुड़की), प्रशांत रावत, केशर सिंह, चंदन बोरा (कुमाऊं), मयंक (हरिद्वार), विशाल त्यागी (देहरादून) को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि टीम शानदार प्रदर्शन कर लौटेगी।
