संविधान दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को किया याद
देहरादून
संविधान दिवस के अवसर पर समस्त कांग्रेसियों ने संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद किया। इस अवसर पर दून में घंटाघर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब संविधान की प्रतिमूर्ति हैं एवं हम सभी के आदर्श प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के बताये हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह संविधान को लांघ कर जो कृत्य किए जा रहे हैं वह कड़ी निंदा योग्य हैं। आज के इस सुअवसर पर हम सभी यह प्रण लेते हैं की संविधान की गरिमा को बनाए रखने हेतु जितने भी प्रयत्न और संघर्ष आवश्यक होंगे वह हम करेंगे। इस अवसर पर इसके साथ ही दून महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर हम सभी ने यह प्रण लिया है की संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर अग्रसर होंगे जिससे सभी के जीवन में अनुशासन एवं सौहार्द बने रहे एवं देश में खुशहाली का माहौल कायम रहे और देश के संविधान की रक्षा हेतु समस्त संभव प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर पार्षद अर्जुन सोनकर, सुनील कुमार बंगा, आशु प्रजापति, राजू बहुगुणा, राजीव प्रजापति, जितेंद्र चौहान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
